Breaking Newsभारत

गाजीपुर : परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, दो बिछड़े दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, दो बिछड़े दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन

गाजीपुर, 09 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे दो परिवारों को मध्यस्थता के माध्यम से मिलाकर उनका घर फिर से बसाने में सफलता प्राप्त की।गुरुवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 13 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से विवादित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं मध्यस्थता की गई। आपसी सहमति और बिना किसी दबाव के दोनों दंपतियों ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया, जिसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।इसके अतिरिक्त दो अन्य मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन मामलों में पक्षकारों को विधिक परामर्श देकर प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति नहीं बनने के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।

परिवार परामर्श केंद्र के इन मामलों के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या एवं महिला आरक्षी अभिलाषा सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button