गोरखपुर 11 जुलाई को CM योगी करेंगे भटहट-बांसस्थान फोरलेन का लोकार्पण, 12 को अदाणी की सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास

गोरखपुर 11 जुलाई को CM योगी करेंगे भटहट-बांसस्थान फोरलेन का लोकार्पण, 12 को अदाणी की सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 और 12 जुलाई को गोरखपुर को विकास की दो बड़ी सौगात देंगे। 11 जुलाई को वह भटहट से बांसस्थान तक 12 किमी लंबे फोरलेन और आयुष विश्वविद्यालय के नए छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 12 जुलाई को धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को भटहट से बांसस्थान तक करीब 12 किमी लंबाई वाले फोरलेन सड़क और आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावास का लोकार्पण कर सकते हैं। 12 जुलाई को धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के शिलान्यास की तैयारी है, जिसमें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के भी शामिल होने की उम्मीद है। दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
अदाणी ग्रुप धुरियापार में करीब 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर अंबुजा सीमेंट फैक्टरी स्थापित कर रहा है। इसके लिए 46.63 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह परियोजना पूर्वांचल के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है और इसके माध्यम से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा।
धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल 6,876 एकड़ है जो 17 अधिसूचित गांवों में फैला हुआ है। पहले चरण में गीडा ने लगभग 800 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर औद्योगिक उपयोग के लिए विकसित किया है।
फैक्टरी शुरू होने के बाद करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं परिवहन, निर्माण, होटल, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों में हजारों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
गीडा के एसीईओ राम प्रकाश ने बताया कि फैक्टरी के शिलान्यास की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यासफैक्टरी के लिए चुनी गई भूमि प्रस्तावित सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन के निकट स्थित है। इससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पाद के परिवहन में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क और रेल संपर्क के कारण धुरियापार बड़े औद्योगिक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।भजन संध्या स्थल पर एक साथ 1014 लोग बैठकर सुन सकेंगे भजनचिलुआताल के पास भजन संध्या स्थल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे लोगों को घाट पर सैर सपाटे के साथ भजन सुनने का भी आनंद प्राप्त होगा। भजन संध्या स्थल पर एक साथ 1014 लोग बैठकर भजन सुन सकेंगे। भजन संध्या स्थल पर एक विशाल स्थायी मंच बनाया जा रहा है, जहां से कलाकार भजनों की प्रस्तुति करेंगे।इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ीनुमा श्रोता दीर्घा बनाई जा रही है। पूरा आयोजन क्षेत्र आरसीसी छत से आच्छादित होगा। इससे विपरीत मौसम में भी श्रोता भजनों का आनंद ले सकेंगे। यहां कलाकारों के लिए ग्रीन रूम बनाया जाएगा।टायलेट ब्लऍक, पेयजल पोस्ट और पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी होगी। स्थल का माहौल प्राकृतिक हो, इसके लिए पौधरोपण और लैंड स्केपिंग भी कराई जाएगी। स्थल की दीवारों को स्प्रिचुअल म्यूरल पेंटिंग्स (आध्यात्मिक चित्रों) से सजाया जाएगा।



