Breaking Newsभारत

मेरठ: दो माह से जलभराव और जाम नालियों की समस्या, वार्ड-36 के लोगों में रोष I

मेरठ: दो माह से जलभराव और जाम नालियों की समस्या, वार्ड-36 के लोगों में रोष I

रिपोर्ट- प्रवीण कुमार
ब्यूरो चीफ मेरठ

उ प्र – मेरठ के हापुड़ रोड स्थित हुमायूं नगर, वार्ड संख्या 36 में पिछले लगभग दो महीनों से सड़क पर जलभराव एवं नालियों के जाम होने की गंभीर समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर भरा रहने से स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है तथा क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि वार्ड-36 के पार्षद द्वारा भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराज़गी है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जाम नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा लोगों को इस गंभीर परेशानी से शीघ्र राहत दिलाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button