यूपी टीईटी परीक्षा 2026: कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, डीआईजी एम. चिन्नप्पा भी रहे मौजूद

यूपी टीईटी परीक्षा 2026: कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, डीआईजी एम. चिन्नप्पा भी रहे मौजूद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित यूपी टीईटी परीक्षा 2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गोरखपुर मंडल के कमिश्नर ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर के साथ एम. चिन्नप्पा भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।



