Breaking Newsभारत

गाजीपुर : योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तीन योग प्रशिक्षकों को एसपी ने किया सम्मानित

योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तीन योग प्रशिक्षकों को एसपी ने किया सम्मानित

प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट योगदान की सराहना, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ अपनाने का दिया संदेश

गाजीपुर, 1 जुलाई। पुलिस अधीक्षक डाक्टर ईरज राजा गाजीपुर ने बुधवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पुलिस लाइंस में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले तीन योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में प्रतीक्षा पांडेय, धीरज राय एवं विजेता पंडित शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) पर प्रकाश डालते हुए योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने की अपील की।योग प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को भी नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन जीने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button