Breaking Newsभारत

उत्तर प्रदेश के 29 सीनियर PCS अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

उत्तर प्रदेश के 29 सीनियर PCS अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

​लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य के 29 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों को प्रमोट कर आईएएस (IAS) संवर्ग में शामिल कर लिया गया है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग ने भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

​इस पदोन्नति सूची में मुख्य रूप से वर्ष 2010 से 2012 बैच के तेजतर्रार अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

प्रमोट होने वाले अधिकारियों की पूरी सूची:

​प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिन 29 अफसरों को यह नया मुकाम मिला है, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
​डॉ. विश्राम (अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल)
​अशोक कुमार कनौजिया (संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण)
​पुष्प राज सिंह (सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण)
​संजय कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुजफ्फरनगर)
​राज कुमार द्विवेदी (अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल)
​राकेश कुमार पटेल (अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल)
​सुशीला (अपर आयुक्त, कानपुर मंडल)
​वैभव मिश्रा (अपर जिलाधिकारी वि/रा, कुशीनगर)
​विवेक श्रीवास्तव (सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण)
​प्रदीप कुमार यादव (अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर)
​योगा नंद पांडेय (अपर जिलाधिकारी नगर, अयोध्या)
​अमित कुमार (अपर आयुक्त, मेरठ मंडल)
​पूनम निगम (उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज)
​डॉ. नितिन मदान (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, रामपुर)
​हर्ष देव पांडेय (परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)
​शैलेन्द्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
​नरेन्द्र बहादुर सिंह (अपर जिलधिकारी वित्त/राजस्व, लखीमपुर खीरी)
​संतोष बहादुर सिंह (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहारनपुर)
​पंकज वर्मा (सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण)
​विजय कुमार सिंह (मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी, देवरिया)
​अतुल कुमार (अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद)
​अमित सिंह (उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी)
​प्रियंका सिंह (कमांडेंट, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ)
​अमित कुमार (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कानपुर देहात)
​डॉ. सुनील कुमार वर्मा (अपर आयुक्त राज्य कर, लखनऊ)
​गरिमा स्वरूप (विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय)
​संदीप कुमार (अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, हापुड़)
​राकेश कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी वि/रा, लखनऊ)
​⚡ क्यों खास है यह प्रमोशन?
​इस प्रमोशन के बाद उत्तर प्रदेश में आईएएस कैडर की ताकत और मजबूत होगी। इन अनुभवी अधिकारियों को आईएएस संवर्ग मिलने से राज्य सरकार को कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को जमीन पर उतारने में अधिक गति मिलेगी। जल्द ही इन सभी प्रमोटेड आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button