वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से 62 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार लापता, परिजनों ने की खोज में सहयोग की अपील

शिव प्रकाश पांडे मंडल ब्यूरो की रिपोर्ट।
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से 62 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार लापता, परिजनों ने की खोज में सहयोग की अपील
30 जून की सुबह मंदिर परिसर से हुए गायब, जानकारी मिलने पर तत्काल संपर्क करने का अनुरोध
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से 62 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मंगलवार, 30 जून 2026 को सुबह लगभग 9:15 बजे से लापता हैं। परिजनों ने आमजन से उनकी तलाश में सहयोग करने की अपील की है।परिजनों के अनुसार, लापता धर्मेंद्र कुमार ने हल्के पीले रंग की शर्ट, क्रीम रंग की पैंट पहन रखी थी तथा उनके हाथ में सुनहरे रंग की एचएमटी (HMT) घड़ी थी। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है।यदि किसी व्यक्ति को धर्मेंद्र कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो अथवा वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल उनके परिजनों को निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें—वरुण: 93047 97724
कनिष्क: +91 82103 80108
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल संपर्क कर परिवार की सहायता करें।



