Breaking Newsभारत

लखनऊ: ब्लिंकिट स्टोर पर शिकायत करने गए दो भाइयों को पीटा, डिलीवरी पार्टनर्स पर मारपीट और धमकी का आरोप

लखनऊ: ब्लिंकिट स्टोर पर शिकायत करने गए दो भाइयों को पीटा, डिलीवरी पार्टनर्स पर मारपीट और धमकी का आरोप

​लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ‘ब्लिंकिट’ (Blinkit) के स्टोर पर शिकायत करने पहुंचे एक ग्राहक और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि डिलीवरी न मिलने की शिकायत पर एक डिलीवरी बॉय की आईडी ब्लॉक होने से नाराज डिलीवरी पार्टनर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
​क्या है पूरा मामला?

​पीड़ित चंद्रशेखर मौर्य के मुताबिक, उन्होंने ब्लिंकिट ऐप से कुछ सामान ऑर्डर किया था। सामान घर पहुंचे बिना ही ऐप पर ऑर्डर ‘डिलीवर’ दिखाने लगा। इस गड़बड़ी की शिकायत जब उन्होंने कंपनी से की, तो संबंधित डिलीवरी बॉय की आईडी ब्लॉक कर दी गई।

इसी बात का पता लगाने और अपनी शिकायत दर्ज कराने जब चंद्रशेखर अपने भाई के साथ चिनहट स्थित ब्लिंकिट स्टोर पहुंचे, तो वहां मौजूद डिलीवरी पार्टनर और उसके साथी भड़क गए।
​लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी
​आरोप है कि आईडी ब्लॉक होने से नाराज डिलीवरी पार्टनर ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दोनों भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच
​पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चिनहट पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

पुलिस का बयान: “पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button