जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां बाजार में शराब पी रहे 12 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, थाने लाकर दी कड़ी चेतावनी

जखनियां बाजार में शराब पी रहे 12 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, थाने लाकर दी कड़ी चेतावनी
भुड़कुड़ा पुलिस का अभियान जारी, 292 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर परिजनों को बुलाया गया
जखनियां (गाजीपुर)। कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मंगलवार को सघन अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडे के निर्देश पर मोहम्मद सैफ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जखनियां बाजार के उत्तरी केबिन, दक्षिणी केबिन तथा शराब की दुकानों के आसपास अभियान चलाकर खुलेआम शराब पी रहे 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।पुलिस ने सभी के विरुद्ध 292 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद उनके परिजनों को थाने बुलाकर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा कोई इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से जखनियां बाजार में खुलेआम शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस अभियान की सराहना की।



