Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनियां में एनआरएलएम कार्यशाला: हर पात्र स्वयं सहायता समूह को योजनाओं से जोड़ने के डीएम के निर्देश

जखनियां में एनआरएलएम कार्यशाला: हर पात्र स्वयं सहायता समूह को योजनाओं से जोड़ने के डीएम के निर्देश

लापरवाही पर एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोका, प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ व पौधरोपण भी किया

गाजीपुर। ग्रामीण विकास और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड जखनियां में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद भी उपस्थित रहे।कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सभी पात्र सदस्यों का शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित किया जाए तथा जिन लाभार्थियों को अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनका चिन्हांकन कर प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना तथा स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और वित्तीय सहायता से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया।कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि प्रशासन समूहों को मजबूत बनाने और उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।निरीक्षण के दौरान एडीओ समाज कल्याण, जखनियां के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया तथा स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत स्थापित प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जखनियां, क्षेत्राधिकारी जखनियां, ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, एलडीएम, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button