Breaking Newsभारत

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में शामिल शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में शामिल शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक टीईटी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से शिक्षकों को बिना प्रशासनिक बाधा परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। शिक्षक संगठनों ने निर्णय का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथियों के लिए विशेष अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देशित किया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई तत्काल की जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button