Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर : वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 1857 के संघर्ष को किया याद

वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 1857 के संघर्ष को किया याद

​गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक और सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी बंदूक से अकेले ही 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। देश की आजादी के लिए उनका यह सर्वोच्च बलिदान हमेशा भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

​ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, देवेंद्र भूषण निषाद, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई, महेंद्र तिवारी, रामललित यादव, पारसनाथ यादव, सुमन पासवान, रणजीत पासवान, गणेश पासवान, राहुल यादव, बालेन्द्र यादव, रवि पासवान, गुड्डू पासवान, छविनाथ यादव, आर.वी. यादव, वरुण भारती, रंगनाथ यादव, देवेंद्र साहनी, मनोज पासवान, अखिलेश पासवान, सोमनाथ यादव, अभिमन्यु यादव, सर्वेश यादव, बालकिशुन यादव, अफसैन हैदर, गोविन्द साहनी और अर्जुन यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button