Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार व किशोर गृह का किया औचक निरीक्षण

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार व किशोर गृह का किया औचक निरीक्षण

बंदियों और किशोरों से की सीधी बातचीत, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। जनपद में कारागार एवं किशोर गृहों में रह रहे बंदियों और किशोरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिला कारागार एवं राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी/राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा जेल प्रशासन को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी/राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया।

यहां रह रहे किशोरों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, रहन-सहन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थानों में सुरक्षा के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान नूतन द्विवेदी, नीरज गोंड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button