गोरखपुर : गोरखपुर संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

गोरखपुर संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी
गोरखपुर। समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार को अवकाश की स्थिति में उसका आयोजन अगले कार्यदिवस को किया जाता है।
वर्तमान में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी की ओर से चक्रानुक्रम के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाती है।
इसके लिए 01 जुलाई से 31 दिसम्बर तक के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी के मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में उस सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जायेगी तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सांसद/विधायक के बैठने के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने रोस्टर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि 04 जुलाई को सदर, 18 जुलाई को खजनी, 01 अगस्त को कैम्पियरगंज, 17 अगस्त को बांसगांव, 05 सितम्बर को चौरी चौरा, 19 सितम्बर को सहजनवां, 03 अक्टूबर को गोला, 17 अक्टूबर को सदर, 07 नवम्बर को कैम्पियरगंज, 21 नवम्बर को बांसगांव, 05 दिसम्बर को चौरीचौरा तथा 19 दिसम्बर को सहजनवां तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे l



