Breaking Newsभारत

गाजीपुर : एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और जलभराव रोकने पर विशेष जोर।

गाजीपुर। जनपद में 1 जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के निर्वतन कक्ष में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और अभियान को पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।डीएम ने विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ उच्च जोखिम वाले इलाकों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, फॉगिंग, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा गंदगी मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी के साथ सभी विभागों का सक्रिय सहयोग अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अभियान का लाभ प्रत्येक गांव और शहर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके तथा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button