गाजीपुर : साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 4100 रुपये वापस, पीड़ित ने पुलिस को कहा धन्यवाद

जखनियां तहसील पर प्रभारी सत्यम चौबे की रिपोर्ट।
साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 4100 रुपये वापस, पीड़ित ने पुलिस को कहा धन्यवाद
गाजीपुर, 24 जून। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल थाना बहरियाबाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के खाते में ठगी गई धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।जानकारी के अनुसार, थाना बहरियाबाद क्षेत्र के ग्राम उकरांव निवासी सूर्यजीत प्रसाद पुत्र जयमुरत राम के साथ यूपीआई के माध्यम से 4100 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही साइबर सेल बहरियाबाद ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित खाते में ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया और I4C द्वारा संचालित CFCFRMS के एमआरएम पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक 4100 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर सेल की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस की अपील: किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।कार्रवाई करने वाली टीम :थानाध्यक्ष बहरियाबाद बृजेश कुमार गुप्ता एवं उनकी पुलिस टीम।



