Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर, 24 जून। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक श्री गामालाल मय हमराह द्वारा भदौरा रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना गहमर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2026 से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

उक्त प्रकरण में बाल अपचारी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम :उपनिरीक्षक श्री गामा लाल मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button