Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मुहर्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मरदह क्षेत्र का निरीक्षण

मुहर्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मरदह क्षेत्र का निरीक्षण

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, ताजिया स्थलों और पारंपरिक जुलूस मार्गों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गाजीपुर, 23 जून। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने मंगलवार को थाना मरदह क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले स्थानों, ताजिया रखने वाले स्थलों तथा पारंपरिक जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा जुलूस मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, प्रभारी निरीक्षक मरदह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button