Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए गाजीपुर में मेगा शिविर आयोजित, अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए गाजीपुर में मेगा शिविर आयोजित, अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश

गाजीपुर, 23 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानंद तिवारी, जिला अग्रणी प्रबंधक राजदेव कुमार तथा अधीक्षण अभियंता (विद्युत) विवेक खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ते हुए बिजली खर्च में कमी लाना तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ दिलाया जाए।उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप सिस्टम के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत कर सकते हैं। इसके लिए जनपद के नगर निकायों, खंड विकास कार्यालयों एवं विद्युत विभाग की सभी डिवीजनों में सोलर जागरूकता शिविर आयोजित कर आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए गए।शिविर में जानकारी दी गई कि जनपद में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है तथा ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड दोनों प्रकार के सोलर सिस्टम उपलब्ध हैं। हाइब्रिड सिस्टम में लिथियम बैटरी के माध्यम से बिजली कटौती के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम में यूपीनेडा के पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा 100 से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए। हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने बताया कि यूपीनेडा द्वारा प्रशिक्षित सूर्य मित्रों के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं के घरों पर 2 किलोवाट सोलर रूफटॉप सिस्टम लगभग 90 हजार रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जिस पर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कुल 90 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध होने से पात्र उपभोक्ताओं का अंशदान शून्य हो जाएगा।कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर बिजली की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button