Breaking Newsभारत
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की मांग और श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की मांग और श्रद्धांजलि

इस अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही, संगठन ने प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि इस भयावह हादसे के लिए जो भी अधिकारी, भवन स्वामी या संचालक दोषी हैं, उनके खिलाफ तत्काल और कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे सुरक्षित मानकों की अनदेखी के कारण किसी मासूम की जान न जाए।


