शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..
1 लखनऊ की कोचिंग में आग, स्टूडेंट पहली मंजिल से कूदे, एक लोहे की ग्रिल पर गिरा, कई झुलसे; अभी 12 लोगों के फंसे होने की खबर
2 शिवसेना UBT के 6 सांसद आज शिंदे गुट जॉइन करेंगे, आदित्य ठाकरे बोले- पार्टी छोड़ने वाले बिकाऊ; राउत ने कहा- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए
3 सांसदों की बगावत से हिले उद्धव ठाकरे, बागी सांसदों के क्षेत्र का करेंगे दौरा, शिवसेना UBT के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
4 महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि शिवसेना और एनसीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि नासिक सीट पर भाजपा के बागी गोकुल गिट्टे ने शिवसेना उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका दिया।
5 बंगाल में मदरसों को मिलने वाली रकम आधी हुई, महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण, सरकारी कर्मचारियों को 38% DA; भाजपा सरकार का पहला बजट
6 बंगाल बजट: सुरक्षा-सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर जोर, CM शुभेंदु बोले- सिंडिकेट राज खत्म, विकास को मिलेगी रफ्तार
7 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, 6 जुलाई को राज्यभर में रहेगा अवकाश
8थरूर बोले- जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार, वहां मुझे पॉजिटिव महसूस हुआ; कांग्रेस में नाराजगी, कहा- लोगों से मिलकर जमीनी हकीकत समझते
9 कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, जंतर-मंतर पर मोमबत्तियां लेकर आने की अपील; कहा- देशभर के किसान भी आंदोलन में शामिल हों
10 ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा, 100 से ज्यादा सांसद विरोध में थे; 7 साल में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री ने पद छोड़ा
11 नेतन्याहू बोले- ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता, लेबनान में इजराइली सेना हटाने से इनकार; अमेरिका-ईरान की बातचीत फिर शुरू
12 देश में इतिहास का दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा, सामान्य से 42% कम बारिश; राजस्थान में ओले गिरे, एमपी-यूपी में हीटवेव का अलर्ट
13 सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही; मीडिया और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
14चांदी आज ₹5,826 महंगी, ₹2.37 लाख पर पहुंची, सोने का दाम ₹1,694 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.46 लाख का हुआ



