गाजीपुर : कर-करेत्तर समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, कम वसूली वाले विभागों को दिए कड़े निर्देश

संवाददाता सत्यम चौबे की रिपोर्ट।
कर-करेत्तर समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, कम वसूली वाले विभागों को दिए कड़े निर्देश
परिवहन, वन, स्टाम्प, नगर पालिका, व्यापार कर एवं विद्युत देय सहित विभिन्न विभागों की हुई विस्तृत समीक्षा

गाजीपुर, 22 जून। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की वसूली प्रगति, लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि तथा लंबित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, वन विभाग, स्टाम्प एवं पंजीयन, नगर पालिका, ऑडिट आपत्तियां, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण तथा मोटर देय सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की स्थिति की जानकारी ली।समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर एवं विद्युत विभाग की वसूली अपेक्षा से कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले माह तक वसूली की प्रगति में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।जिलाधिकारी ने अन्य विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नियमित रूप से वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा राजस्व संग्रह में तेजी लाते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी वसूली से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनहित की योजनाओं के संचालन में मजबूती आएगी।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी समीक्षा बैठक तक अपने विभागों की वसूली में अपेक्षित प्रगति लाकर उसका अद्यतन विवरण प्रस्तुत करें।



