Breaking Newsभारत
गोरखपुर : गोरखपुर में प्रशासनिक फेरबदल: कीर्ति निधि आनंद बने गीडा के नए क्षेत्राधिकारी

गोरखपुर में प्रशासनिक फेरबदल: कीर्ति निधि आनंद बने गीडा के नए क्षेत्राधिकारी
गोरखपुर: जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ ने एक अहम आदेश जारी किया है। इसके तहत जनपद में नियुक्त नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक श्री कीर्ति निधि आनंद को गीडा सर्किल की कमान सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से गीडा का नया क्षेत्राधिकारी (CO) नियुक्त किया गया है।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने उम्मीद जताई है कि इस नई तैनाती से गीडा औद्योगिक क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में पुलिसिंग मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।



