Breaking Newsभारत

आनंद गौतम हत्याकांड से गोरक्षनाथ सनातन संघ में भारी आक्रोश, 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर SP कार्यालय के घेराव की चेतावनी

आनंद गौतम हत्याकांड से गोरक्षनाथ सनातन संघ में भारी आक्रोश, 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर SP कार्यालय के घेराव की चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कानून के राज’ का हवाला देकर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग

अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील

संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के बभनी-कोलकी क्षेत्र निवासी आनंद गौतम उर्फ नंदू की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या को लेकर ‘गोरक्षनाथ सनातन संघ’ ने गहरा शोक और तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।

अपराधियों पर हो ‘बुलडोजर’ एक्शन: विनोद कुमार त्रिपाठी
मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में सख्त कानून का राज स्थापित है। ऐसे में इस तरह के जघन्य और दुस्साहसिक अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष जांच कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि यदि जांच में अपराधियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे या किसी भी तरह की बेनामी संपत्ति का मामला सामने आता है, तो प्रशासन तुरंत नियमानुसार बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करे।

बढ़ते अपराधों पर चिंता, प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम
गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जनपद में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि आगामी 72 घंटों के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस और संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का घेराव करने और व्यापक जनआंदोलन छेड़ने के लिए विवश होगा।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी की मांग:श्री नितेश शुक्ला (संगठन मंत्री): “नंदू गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर सभी नामजद और पर्दे के पीछे छिपे दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।”

श्री आनंद पाठक (प्रदेश संगठन मंत्री): “कानून का शासन सर्वोपरि है। हर नागरिक को सुरक्षित माहौल और न्याय पाना उसका संवैधानिक अधिकार है।”

पंडित संतोष मिश्रा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी): “हमे प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर पूरा भरोसा है, लेकिन इस मामले में त्वरित न्याय बेहद जरूरी है ताकि जनता का कानून-व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।”

घटनास्थल पर मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी के साथ संगठन मंत्री श्री नितेश शुक्ला, महामंत्री श्री आशीष राय, प्रदेश संगठन मंत्री श्री आनंद पाठक, जिला मंत्री श्री चंद्र प्रताप चौधरी, पाली अध्यक्ष श्री राघवेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय संयोजक श्री ओंकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा, श्री गणेश चौधरी, श्री हरिकेश यादव सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button