Breaking Newsभारत

गाजीपुर : महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई 17 जून को, राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई 17 जून को, राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित होगी समीक्षा बैठक

गाजीपुर, 14 जून 2026। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से जनपद गाजीपुर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने दी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशों के क्रम में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के लिए 17 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।यह बैठक निरीक्षण भवन (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस), गाजीपुर में आयोजित होगी, जहां महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय मिल सके।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को आयोग के समक्ष रखें, जिससे उनका प्रभावी समाधान कराया जा सके।उन्होंने बताया कि जनसुनवाई की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव करेंगी। उनके समक्ष महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद तथा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित होगा तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button