Breaking Newsभारत

गाजीपुर : होटल देव इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता: व्यवसायियों ने जताया जान-माल का खतरा, आरोपितों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग

होटल देव इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता: व्यवसायियों ने जताया जान-माल का खतरा, आरोपितों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग

गाजीपुर, 15 जून 2026। शहर स्थित होटल देव इंटरनेशनल में सोमवार को व्यवसायी पंकज दुबे एवं शेखर जायसवाल (प्रोपराइटर, सिटी होटल) द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों व्यवसायियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कुछ लोगों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।प्रेस वार्ता में पंकज दुबे एवं शेखर जायसवाल ने बताया कि शंशाक उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, अभिषेक राय, संदीप राय, अभिषेक सिंह तथा अविनाश के विरुद्ध कोतवाली गाजीपुर में मु.नं. 400/26 के तहत धारा 304(3) एवं 351(7) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित आरोपितों द्वारा लगातार ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं जिससे उनकी निजता का हनन हो रहा है तथा उनके प्रतिष्ठान और परिवार की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है।व्यवसायियों का कहना है कि आरोपितों द्वारा उनके आने-जाने, प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों तथा परिवार की महिलाओं एवं बेटियों के फोटो एवं वीडियो बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा चल रही विवेचना को प्रभावित करने की भी कोशिश की जा रही है।प्रेस वार्ता में दोनों व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के विरुद्ध उपयुक्त अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई जाएं तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि उनके तथा उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे वे भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।पंकज दुबे एवं शेखर जायसवाल ने कहा कि वे कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास रखते हैं तथा प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button