भारतशिक्षा

स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में बना नई पहचान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर

स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में बना नई पहचान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर

जखनियां (गाजीपुर)। ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज, अलीपुर मंदरा, जखनियां आज क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त यह शिक्षण संस्थान नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। विद्यालय में मानविकी एवं विज्ञान वर्ग की पढ़ाई आधुनिक संसाधनों और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से कराई जाती है।विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल तक कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्तकें एवं ड्रेस निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण तथा डिजिटल क्लास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।विद्यालय में प्रशिक्षित एवं योग्य अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा नियमित शिक्षण कार्य कराया जाता है। अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरा युक्त परिसर एवं स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ रही है। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जाता है।विद्यालय परिसर में अनुशासित वातावरण के साथ-साथ खेलकूद के लिए पर्याप्त खेल सामग्री एवं विशाल मैदान की व्यवस्था है। यही कारण है कि विगत कई वर्षों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और यहां के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।विद्यालय के प्रबंधक अटल कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा, नैतिक संस्कार, अनुशासन और तकनीकी ज्ञान के समन्वय से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें ऐसे संस्थान से जोड़ें जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो।विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रीति सिंह ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में और अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button