धर्मभारत

शांति, समृद्धि एवं रोगों से मुक्ति की कामना के साथ संपन्न हुआ श्रीरामचरितमानस पाठ व काशीदास बाबा पूजन

शांति, समृद्धि एवं रोगों से मुक्ति की कामना के साथ संपन्न हुआ श्रीरामचरितमानस पाठ व काशीदास बाबा पूजन

वेद प्रकाश पांडेय-जिला संवाददाता, गाजीपुर

जखनिया (गाजीपुर)। तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा जखनिया गोविंद में आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ एवं काशीदास बाबा पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन श्री महावीर सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह यादव के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में काशीदास बाबा के मुख्य पुजारी संगम भगत (जौनपुर) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कराया गया। इसके पूर्व श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ संपन्न हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की विद्यालय के प्रबंधक शंभूनाथ यादव ने बताया कि काशीदास बाबा की पूजा का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, समृद्धि, खुशहाली तथा विभिन्न रोगों एवं कष्टों से मुक्ति की कामना करना है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बल मिलता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल बिहारी यादव, नंदकिशोर यादव, समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू, वरिष्ठ समाजवादी नेता राजाराम यादव, महातिम यादव, कमलेश यादव, झगरू राम, रामलक्ष्न यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, विनोद यादव, सूबेदार सरोज, पूर्व प्रमुख गरीब राम तथा शमशेर यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों ने आयोजक परिवार की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button