भारत

जखनिया में जर्जर खड़ंजा मार्ग से राहगीर परेशान, सीसी रोड निर्माण की मांग तेज

जखनिया में जर्जर खड़ंजा मार्ग से राहगीर परेशान, सीसी रोड निर्माण की मांग तेज

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया रेलवे लाइन के पूर्वी तरफ बने सीसी रोड से प्राथमिक पाठशाला जखनिया के पास होकर जखनिया-मनिहारी मार्ग तक जाने वाला लगभग 300 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर और ऊबड़-खाबड़ हो चुका है। मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं राहगीर आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के संबंध में दो बार खंड विकास अधिकारी जखनिया को लिखित एवं मौखिक शिकायत दी गई। उस समय मार्ग पर सीसी रोड अथवा डामरयुक्त ईंट लगवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति, जखनिया के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गाजीपुर से दूरभाष पर वार्ता हुई। सीडीओ ने मार्ग की स्थिति, प्रारंभ एवं अंतिम बिंदु तथा उसकी लंबाई सहित सभी आवश्यक जानकारियां विस्तार से लीं। लगभग 300 मीटर लंबे इस मार्ग का विवरण नोट करते हुए उन्होंने मामले पर गंभीरता से ध्यान देने और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।देवनारायण सिंह ने कहा कि यदि आगामी 15 दिनों में कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो पुनः संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जखनिया से भी शीघ्र वार्ता की जाएगी।क्षेत्रवासियों एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जनहित में उक्त मार्ग का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है, जिससे लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button