Breaking Newsभारत
मरीज और तीमारदारों से बदसलूकी में व्यस्त रहते हैं निजी गार्ड, क्वीनमैरी से मरीज की स्कूटी चोरी

ब्रेकिंग
मरीज और तीमारदारों से बदसलूकी में व्यस्त रहते हैं निजी गार्ड, क्वीनमैरी से मरीज की स्कूटी चोरी

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में चोर सक्रिय हैं. नजर हटते ही माल साफ कर रहे हैं। लाखों रुपए लगाकर सिक्योरिटी का ठेका दिया गया है और यहां लगाए गार्ड केवल मरीज और उनके तीमारदारों से बदसलूकी में व्यस्त रहते हैं । दूसरी और मरीज और तीमारदार के हजारों के सामान चोरी हो रहे हैं । सरकारी अस्पतालों में मरीज और तीमारदारों की गाढ़ी कमाई लुट रही है । सबसे बड़ा सवाल निजी सिक्योरिटी गार्ड्स पर है जो सुरक्षा छोड़ केवल और केवल मरीज और तीमारदारों से धक्का मुक्की में लगे हुए हैं। क्वीन मैरी हॉस्पिटल में इलाज कराने आई महिला की हॉस्पिटल के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई और गार्ड्स को कुछ पता ही नहीं।


