Breaking Newsभारत

गगहा/गोरखपुर : ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास की बैठक

ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास की बैठक

गगहा/गोरखपुर। रविवार को आगामी पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास की एक आवश्यक बैठक कार्यालय जगदीशपुर भलुवान में आयोजित की गई।

बैठक में गोरखपुर ग्रामीण प्रभारी सूर्यभान पांडेय ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर खुशी और शांति के साथ त्योहार मनाएं।

थाना संयोजक गगहा दीपक सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सभी लोग पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन या संगठन के पदाधिकारियों को दें। संगठन हर समय लोगों की सहायता के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि त्योहार में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में ईदगाहों और नमाज स्थलों पर संगठन की ड्रेस और पहचान पत्र के साथ मौजूद रहकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर सूर्यभान पांडेय, दीपक सिंह, राजेश वर्मा, लाल बहादुर गुप्ता, जगत, शेषनाथ चौधरी, राधेश्याम चौधरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र, जयप्रकाश चौधरी, ताजुद्दीन, संतोष पाठक, सोमनाथ सहित गगहा थाने से कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल विभु सिंह, अमर बहादुर सहित थाना प्रभारी राजकुमार सरोज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button