Breaking Newsभारत

गोरखपुर : जिला कारागार में महिला बैरक में मासिक धर्म दिवस पर हाईजीन किट का वितरण

जिला कारागार में महिला बैरक में मासिक धर्म दिवस पर हाईजीन किट का वितरण

गोरखपुर। जिले के जिला कारागार गोरखपुर में आज मारवाड़ी युवा मंच — उडान संस्था द्वारा महिला बैरक में मासिक धर्म दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था ने कुल 107 महिला बंदियों को विशेष हाईजीन किट वितरित किए। किट में आवश्यक सेनेटरी पैड और अन्य स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ी सामग्री शामिल थी।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती दिशा तिवडेवाल, सचिव महक गोयनका के साथ विभा जिन्दल, रीता भलोतिया, स्वाती अग्रवाल, पूजा जोशी, कामना अग्रवाल, कविता गोयल एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी और अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, मासिक धर्म से जुड़ी जानकारी और स्वास्थ्य सम्बंधी अहम सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर जिला कारागार के जेल अधीक्षक श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, डिप्टी जेलर नरेश कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल कुमारी तथा अन्य महिला कर्मी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की और संस्थान के प्रयासों को मानवता पर आधारित महत्वपूर्ण पहल करार दिया।संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उनकी गरिमा बनाये रखने में सहायक होते हैं और भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button