भारतीय जनता पार्टी उनवल मण्डल में 13 शक्तिकेंद्रों की बैठकें सम्पन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी उनवल मण्डल में 13 शक्तिकेंद्रों की बैठकें सम्पन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
उनवल, 24 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत आज उनवल मण्डल के सभी 13 शक्तिकेंद्रों — आशापार, पल्हीपार बाबू, कटघर, टेकवार, उनवल प्रथम, उनवल द्वितीय, सतुआभार, चतुरबंदूआरी, छताई, बसियाखोर, बिगही, खुटभार एवं भरवलिया में शक्तिकेंद्र बैठकों का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, “मन की बात” कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
भाजपा उनवल मण्डल अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार निगम जी के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर संयोजक/सहयोगी, प्रवासी एवं मण्डल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में शक्तिकेंद्र उनवल प्रथम की बैठक शक्तिकेंद्र संयोजक श्री चंद्रभान मद्धेशिया जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें शक्तिकेंद्र प्रवासी श्री राजकुमार गुप्ता जी एवं मण्डल अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार निगम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार निगम जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं सक्रियता से मजबूत होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।
बैठकों में मण्डल उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहनी, सतीश उपाध्याय, प्रदीप सिंह सैंथवार, सुमित सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, शशि शेखर सिंह, विजय तिवारी, मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा, मण्डल मंत्री गौकरण प्रसाद, सतेन्द्र सिंह, विजय कांति शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त शक्तिकेंद्रों पर नियुक्त प्रवासी एवं संयोजक/सहयोगीगण — राम प्रकाश पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, अनूप कुमार सिंह, गंगोत्री राम त्रिपाठी, नागेन्द्र पाण्डेय, विजय कुमार सिंह, रामपाल सिंह, घनश्याम मिश्रा, संतोष राम त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, मनोज राम त्रिपाठी, महेश कुमार दुबे, हरिकेश दुसाद, व्यास मुनि पाण्डेय, सत्यपाल सिंह सैंथवार, हरिधर दुबे बेचई, मनोज कुमार दुबे, श्याम मोहन उपाध्याय, गब्बू मद्धेशिया, रमेश तिवारी, अम्बरीष राहुल त्रिपाठी, गुलाब सिंह, संदीप तिवारी एवं व्यास सिंह सहित बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।



