Breaking Newsभारतराजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, आज रोइंग चैंपियनशिप में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, आज रोइंग चैंपियनशिप में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वे रामगढ़ताल में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे।

जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन में होंगे शामिल।
विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे, प्रशासन ने की तैयारियां।
गोरखपुर। रामगढ़ताल में बुधवार को रोमांच, रफ्तार और संघर्ष का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में देशभर के युवा रोअर्स ने फाइनल में जगह बनाने के लिए दमखम झोंक दिया। मेजबान उत्तर प्रदेश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक क्वाड्रुपल स्कल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीदों को मजबूत कर दिया।

गुरुवार को खिताबी जंग होगी और विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम करीब पांच बजे दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। डीएम दीपक मीणा और जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button