Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का है शिकार नारी पचदेवरा

गाजीपुर

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का है शिकार नारी पचदेवरा

गाजीपुर। नारी पचदेवरा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नारी पचदेवरा आजादी के आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है।ग्राम नारी पचदेवरा देवकली ब्लाक ही नहीं बल्कि सदर विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है। इस गांव की आजादी के आंदोलन में महती भूमिका रही है। स्वतंत्रता सेनानी रामसुंदर शास्त्री,पतरू लाल, गौरी शंकर लाल,बेचन प्रसाद गुप्ता, कामता बाबू, सदानंद यादव ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और जेल गये थे। लेकिन इस गांव की सभी राजनीतिक दलों ने घोर उपेक्षा की है। इस गांव के लोगों की भावनाओं और जरूरतों का ख्याल न कर इस गांव को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है।इस गांव की लगभग आबादी तीस हजार के करीब है। लेकिन यदि इस गांव का कोई भी आदमी चोटिल हो जायें या गंभीर रूप से बीमार हो जायें इसको प्राथमिक उपचार के लिए नन्दगंज ,सैदपुर या गाजीपुर जाना पड़ता है। यदि किसी आदमी को हार्ट अटैक या कोई भी गंभीर बीमारी हो जायें या किसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जायें तो उसे सीधे बनारस के लिए या गाजीपुर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है जौ इस गांव से काफी काफी दूर है। कभी कभी रोगी तुरंत इलाज न मिल पाने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देता है। आजादी के सात दशक बाद भी इतना विशाल गांव बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ एवं तरस रहा है। आज भी विकास की कोई किरण इस गांव तक नहीं पहुंच पाई है। इस गांव के इर्द-गिर्द बसने वाले सरौली,चाड़ीपुर, चोचकपुर,लोनेपुर,बाघी,बेलासी,बेलसड़ी,पचारे, गरथौली, खानकाह कलां, रामपुर मांझा,सुल्तानपुर,सबुआ आदि गांव भी इस सुविधा से वंचित हैं। नारी पचदेवरा इन सभी गांवों के केन्द्र में हैं तथा आबादी के मामले में भी बड़ा गांव है। नारी पचदेवरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने पर इन गांवों के लोगों को भी सुविधा होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनूप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, विजेंद्र नाथ सिंह प्रदीप कुमार यादव उर्फ टीपू यादव, ज्ञानू पांडे, राजकुमार यादव, तरूण प्रकाश सिंह, निखिल सिंह,नगेन्द्र प्रताप सिंह,शिव बदन यादव,उदय यादव,विमल पांडे, राजेश यादव, विनोद कुमार यादव, सुरेश यादव, प्रदीप कुमार यादव कमलेश विश्वकर्मा, गुलाब यादव ,सिंह,दिनेश यादव,नीरज शर्मा, विसर्जन यादव,हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,भीम गोंड, शिवम् गुप्ता रविन्द्र नाथ यादव,सुंदर सिंह,पिंटू खरवार, प्रवीण जायसवाल,ओमप्रकाश यादव,छेदी पाल, सियाराम गौड़,पंकज खरवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button