गाजीपुर : अवैध असलहा के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर
अवैध असलहा के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध देशी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .38 बोर की एक अवैध देशी रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस के अनुसार 15 मई को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम रामगढ़ थाना कासिमाबाद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश साहनी पुत्र मुन्नर साहनी निवासी ग्राम अवराकोल थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से .38 बोर की एक अवैध देशी रिवॉल्वर बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 177/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



