Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर

अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार 16 मई 2026 को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अवराकोल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार पुत्र फुलेंदर राम निवासी सिधागर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 178/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button