Breaking Newsभारत

गाजीपुर : वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर

वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 47/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त हिमांशु उर्फ प्रियांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी शुक्रवार को वीर अब्दुल हमीद गंगा नदी सेतु के पास ग्राम कालूपुर क्षेत्र से की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु उर्फ प्रियांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ताड़ीघाट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर है, जिसकी उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है। उसके खिलाफ थाना सुहवल में धारा 109(1), 61(2), 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

थाना सुहवल में तैनात उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button