Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर योगी की अपील: देशहित में सोना न खरीदें, विदेश घूमने भी न जाएं; बोले- PM मोदी की अपील पर अमल जरूरी

गोरखपुर योगी की अपील: देशहित में सोना न खरीदें, विदेश घूमने भी न जाएं; बोले- PM मोदी की अपील पर अमल जरूरी

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से ईंधन की बचत करने, सोना न खरीदने और विदेश भ्रमण से बचने का आह्वान किया है। सभी को पीएम मोदी के इस आह्वान से प्रेरणा प्राप्त कर पूर्वजों की थाती को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देशहित सबसे महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी के आह्वान पर जरूरी है कि सोना न खरीदें। विदेश भी घूमने न जाएं ताकि देश का पैसा देश में ही रहे। पश्चिम एशिया में युद्ध संकट से ईंधन की आपूर्ति बाधित है।
दुनिया के सभी देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़े हैं। अमेरिका में चार गुना तक दाम बढ़ गए हैं। यूरोप के देशों की हालत खराब है लेकिन भारत में जनता पर बोझ न आए, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा प्रबंध किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा महानगर की ओर से राप्तीनगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के बावजूद कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जब भी चुनौती आए तो उसका सामना करने के लिए सबको तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते हर तरफ ईंधन की आपूर्ति बाधित है।

पाकिस्तान जैसे-तैसे टाइम काट रहा है। अरब के देश स्वयं परेशान हैं, अंधकार में रहने के लिए मजबूर हैं। दुनिया के तमाम देशों में अव्यवस्था का वातावरण है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से ईंधन की बचत करने, सोना न खरीदने और विदेश भ्रमण से बचने का आह्वान किया है।सभी को पीएम मोदी के इस आह्वान से प्रेरणा प्राप्त कर पूर्वजों की थाती को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण के लिए सोलर एनर्जी, सार्वजनिक वाहनों, ई-वाहनों के उपयोग, कार पूलिंग जैसे उपायों पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सबको वर्तमान चुनौती के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button