Breaking Newsभारत

आम जनता पर सख्ती, नगर निगम की गाड़ियों पर नरमी क्यों? बिना नंबर प्लेट दौड़ रही सरकारी गाड़ियां, यातायात पुलिस पर उठे सवाल

आम जनता पर सख्ती, नगर निगम की गाड़ियों पर नरमी क्यों? बिना नंबर प्लेट दौड़ रही सरकारी गाड़ियां, यातायात पुलिस पर उठे सवाल

गोरखपुर में एक तरफ जहां आम जनता की गाड़ियों पर नंबर प्लेट न होने पर यातायात पुलिस तत्काल चालान करती है या वाहन सीज कर देती है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की कई गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर बेखौफ दौड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी वाहनों के लिए अलग नियम और कानून हैं?

अगर आम नागरिकों के लिए मोटर वाहन अधिनियम लागू है, तो नगर निगम की इन गाड़ियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या गोरखपुर यातायात पुलिस इन वाहनों पर भी समान रूप से कानून लागू करेगी या फिर मामला सिर्फ आम जनता तक ही सीमित रहेगा?

शहरवासियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि गोरखपुर यातायात पुलिस बिना नंबर प्लेट चल रही नगर निगम गोरखपुर की गाड़ियों पर क्या कार्रवाई करती है। कानून सबके लिए बराबर है या नहीं—यह देखना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button