Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 19 आधार संशोधन केन्द्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,बन्द करने का फरमान

गाजीपुर

19 आधार संशोधन केन्द्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,बन्द करने का फरमान

गाजीपुर। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय स्वायत्त संस्था सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा पूरे जनपद में 91 आधार संशोधन केंद्र संचालित है,कुछ केंद्रों की अनियमितता की लगातार शिकायत मिलने के उपरान्त मुख्यालय से प्राप्त के निर्देश के क्रम में सीएससी के जिलाप्रबंधक श्री शिवा नंद उपाध्याय द्वारा जांच की गई जिसमें 19 केंद्रों पर यूआईडी के मानक की पूर्ति न करने के कारण उनके केंद्र पर कार्यवाही करते हुए उनको तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया,साथ ही सभी अन्य सभी केंद्रों को निर्देशित किया गया की सभी आमजन से मानक के अनुरूप फीस लें एवं अपने केंद्र पर ब्रांडिंग,रेट लिस्ट ,ग्राहक रजिस्टर बनाएं साथ ही केंद्र पर सभी मानक को पूर्ण रखें।श्री उपाध्याय ने बताया की कोई केंद्र यदि मानक की पूर्ति नहीं करता है तो भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही पुनः की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button