श्री महंथ रामाश्रय दास पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार के नेतृत्व में सम्पर्क अभियान

श्री महंथ रामाश्रय दास पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार के नेतृत्व में सम्पर्क अभियान
राज्यपाल /कुलाधिपति महोदया के आदेश के अनुपालन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल की प्रेरणा के क्रम में आज दिनांक 14/5/2026 को शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार के नेतृत्व में पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्राध्यापक गण ,डॉo धर्मेंद्र कुमार मौर्य, डॉo विजय कुमार कन्नौजिया, डॉo सौरभ मौर्या, डॉक्टर संध्या गुप्ता ,डॉक्टर धर्मेंद्र यादव, डॉo सेनापति शुक्ला और श्री राजेश यादव (वाणिज्य) आदि लोगों ने श्री बालकृष्णयती इंटर कालेज वृंदावन गाजीपुर में प्रधानाचार्य श्री कृपाशंकर सिंह और शिक्षकगणों से सम्पर्क किया! पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्राध्यापक गण एवं श्री बालकृष्णयती इंटर कालेज वृंदावन गाजीपुर में प्रधानाचार्य श्री कृपाशंकर सिंह और शिक्षक गणों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी! बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रो संजय कुमार ने पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर की शैक्षिक गुणवत्ता का उल्लेख करते हुए उच्च शिक्षा हेतु पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में संचालित कक्षाओं में प्रवेश लेकर उज्वल भविष्य निर्माण हेतु जागरुक किया साथ ही साथ प्रो.कुमार ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में महाविद्यालय मे संचालित स्किल डेवलपमेंट, कैरियर मार्गदर्शन, यू जी सी नेट, स्मार्ट पुस्तकालय सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की महाविद्यालय के प्राध्यापक गण द्वारा निशुल्क प्रशिक्षित करने सम्बन्धित विभिन्न गुणवत्ता का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय की कक्षाओं में प्रवेश हेतु उपस्थित छात्र/ छात्राओं को जागरुक किया!! बैठक मे प्रो. कुमार का नवसंचालिल शारीरिक शिक्षा बिषय पाठ्यक्रम के उपयोगिता पर और संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध पर प्रबल



