गाजीपुर में अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई गांवों में सरकारी भूमि कराई गई कब्जामुक्त

गाजीपुर में अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई गांवों में सरकारी भूमि कराई गई कब्जामुक्त

गाजीपुर 14 मई, 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर राजस्व गांवों में चलाए जा रहे अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत प्रशासनिक टीमों ने विभिन्न तहसीलों में व्यापक कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि, चकरोड, पोखरी एवं रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इसी क्रम में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीथापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी Ayush Chaudhary ने स्थलीय निरीक्षण कर अवैध कब्जा हटवाया। ग्राम परसा में चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जबकि ग्राम गहमर में पत्थरगड़ी का कार्य कराया गया। कल्ही में धारा 67 के अंतर्गत कंप्लायंस कराया गया तथा पीनधरी में धारा 24 के अंतर्गत रास्ते को कब्जामुक्त कराया गया।ग्राम युवराजपुर में पत्थरगड़ी, ग्राम पकड़ी में चकनाली विवाद का निस्तारण तथा तियरी राहछवर का सीमांकन कराया गया। मौजा चकमीर मोहम्मद उर्फ मीरपुर में आराजी संख्या 16 रकबा 1.0388 हेक्टेयर भूमि पर धारा 24 के अंतर्गत पत्थरगड़ी कर कब्जा दिलाया गया। शाहपुर एवं मौजा मूसेपुर में पैमाइश तथा मौजा मुस्तफाबाद में पत्थरगड़ी का कार्य राजस्व टीम द्वारा किया गया। वहीं रामपुर नंदगंज स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल को सील किया गया।तहसील मुहम्मदाबाद के ग्राम रघुनाथपुर में धारा 116 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। ग्राम पकड़ी में भूखंड का सीमांकन, इंदरपुरछिड़ी में नाली निर्माण तथा तहसील सैदपुर में पोखरी से अतिक्रमण हटाया गया। सोनहरिया में अवैध कब्जा हटाने के साथ ग्राम सुहवल में धारा 116 के आदेश का अनुपालन कराया गया। ग्राम मंझरिया में धारा 21/24 के अंतर्गत पत्थरगड़ी कार्य पूर्ण कराया गया।
प्रशासन के अनुसार बीते दो दिनों में भूमि विवाद एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सदर तहसील के 10 राजस्व ग्रामों में 16 स्थानों पर कुल 1.543 हेक्टेयर, जमानियां के 7 ग्रामों में 27 स्थानों पर 1.836 हेक्टेयर, जखनियां के 16 ग्रामों में 32 स्थानों पर 8.612 हेक्टेयर, मुहम्मदाबाद के 15 ग्रामों में 26 स्थानों पर 1.876 हेक्टेयर, सेवराई के 9 ग्रामों में 20 स्थानों पर 0.936 हेक्टेयर, सैदपुर के 5 ग्रामों में 5 स्थानों पर 0.137 हेक्टेयर तथा कासिमाबाद के 7 ग्रामों में 24 स्थानों पर 0.909 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
अभियान के दौरान राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर चकमार्ग, पोखरी एवं अन्य सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया। इसके बाद जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की सहायता से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि अथवा किसानों की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध कब्जा न करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत तत्काल प्रशासन को दें। कब्जामुक्त कराई गई भूमि संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दी गई है।



