Breaking Newsभारत

गाजीपुर : चोरी की अपाची के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर

चोरी की अपाची के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ दो बाल अपचारियों को धर दबोचा है। थाना बरेसर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 93/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी सफलता हासिल की।

सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह टीम ने टोडरपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर सुबह चोरी की गई सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP61AW7523) के साथ दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button