Breaking Newsभारत

पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सम्पर्क अभियान

पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सम्पर्क अभियान

राज्यपाल /कुलाधिपति महोदया के आदेश के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 13/5/2026 को प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्राध्यापक गण प्रो रमेश कुमार, डा धनन्जय उपाध्याय, डा राजेश केशरी , डा सर्वेश्वर प्रताप सिंह, डा रामानन्द चौबे, डा सुनिल कुमार सिंह गौतम, डा लाल मणि सिंह, डा पारस नाथ यादव, डा ब्रजेश कुमार सिंह, अश्विनी सिंह दीक्षित आदि लोगों ने मातु कालिका इण्टर कालेज गजाधरपुर मे प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र / छात्राओं से सम्पर्क किया! पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्राध्यापक गण एवं मातु कालिका इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र / छात्राओं के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी! बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल ने पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर की शैक्षिक गुणवत्ता का उल्लेख करते हुए उच्च शिक्षा हेतु पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में संचालित कक्षाओं में प्रवेश लेकर उज्वल भविष्य निर्माण हेतु जागरुक किया ! वही प्रो रमेश कुमार ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में महाविद्यालय मे संचालित स्किल डेवलपमेंट, कैरियर मार्गदर्शन, यू जी सी नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की महाविद्यालय के प्राध्यापक गण द्वारा निशुल्क प्रशिक्षित करने सम्बन्धित विभिन्न गुणवत्ता का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय की कक्षाओं में प्रवेश हेतु उपस्थित छात्र/ छात्राओं को जागरुक किया!! बैठक मे मातु कालिका इण्टर कालेज गजाधरपुर के प्रधानाचार्य सहित सर्व श्री ओम प्रकाश, राजकुमार यादव, सत्य प्रकाश सिंह सहित समस्त शिक्षक गण के साथ ही छात्र / छात्रा शामिल रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button