जखनिया : ग्राम पंचायतो में हो रहे कार्यों की निगरानी करें सचिव व रोजगार सेवक, डीसी मनरेगा

ग्राम पंचायतो में हो रहे कार्यों की निगरानी करें सचिव व रोजगार सेवक, डीसी मनरेगा
जखनिया
बुधवार की दोपहर अचानक जखनिया ब्लॉक पहुंचे डीसी मनरेगा ने सचिव सहित रोजगार सेवकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए हाजिरी लगाई क्योंकि शान द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे अगर उसमें किसी की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी रोजगार सेवकों को उन्होंने कहा कि 2 दिन के अंदर ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की जियो टैगिंग के साथ ही आफ्टर ड्यूरिंग का कार्य पूर्ण करें वहीं उन्होंने सभी सचिवों से कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों की निगरानी वे स्वयं करें साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री के साथ फैमिली आईडी वह एग्री स्टेट के कार्यों को पूर्ण करें बैठक में खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद एपीओ अनंत दुबे,पुष्कर,सतीश, के साथ ही सभी सचिव एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे l



