छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहार के तहत गैना में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

सुशासन तिहार के तहत गैना में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न
अधिकारी-कर्मचारियों की रही मौजूदगी, ग्रामीणों की उपस्थिति रही कम
अन्नप्राशन संस्कार में पवन जायसवाल बने 5 बच्चों के मामा बने
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गैना में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, हालांकि ग्रामीणों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति चर्चा का विषय रही और कई कुर्सियां खाली नजर आईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के उपाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल शामिल हुए। वहीं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बलरामपुर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार रघुनाथनगर निशांत सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही आयोजित अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन कुमार जायसवाल ने बच्चों को अन्न ग्रहण कराकर आशीर्वाद दिया और प्रतीकात्मक रूप से 5 बच्चों के मामा बने।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनाथनगर सोबरन कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा (शिक्षा प्रकोष्ठ जिला सदस्य) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुशासन तिहार कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में कमी रहने के कारण अपेक्षित संख्या में ग्रामीण शिविर तक नहीं पहुंच सके। लोगों ने भविष्य में बेहतर प्रचार-प्रसार और सूचना व्यवस्था की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें।



