Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित साल लट्ठा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में

अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित साल लट्ठा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर। वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित साल प्रजाति के लट्ठे जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र बलरामपुर अंतर्गत सर्किल मानिकपुर, बीट मानिकपुर के वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 3511 वनखण्ड मानपुर से अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 को पकड़कर उसमें लोड साल प्रजाति के 08 नग लट्ठा (1.915 घनमीटर) जब्त किया।

मामले में विष्णु गुप्ता पिता स्व. दशरथ गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता पिता विष्णु गुप्ता, निवासी ग्राम बानापती, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को आरोपी बनाया गया है। दोनों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21979/12 दिनांक 11.05.2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 52 एवं छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत कार्रवाई की गई।

वन विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जिला जेल रामानुजगंज दाखिल कराया है।

कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना, वनपाल धनश्याम शर्मा, प्रहलाद तिवारी, वनरक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह एवं सरेन्द्र सिंह ओईके सहित वन विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रही।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button