शादी समारोह में मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सिकरीगंज पुलिस की कार्रवाई, हत्या के मुकदमे में दोनों अभियुक्त जेल भेजे गए
गोरखपुर। जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सिकरीगंज में मु0अ0सं0 35/2026 धारा 190, 191(2), 103(1), 131, 115(2) भा0न्या0सं0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र विरेन्द्र चौहान एवं पट्टू उर्फ लक्ष्मण चौहान पुत्र दिनेश चौहान, निवासी ग्राम हरिजनपुर थाना सिकरीगंज, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



