Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : काटने की फिराक में रखे 8 पड़वों संग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर 

काटने की फिराक में रखे 8 पड़वों संग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में अपराध और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 जीवित और 1 मृत भैंस का पड़वा बरामद किया है। मौके से एक अवैध चाकू भी मिला है। पुलिस के मुताबिक 6 मई को थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 1 गजनफरनगर कस्बा जंगीपुर में छापेमारी कर इजहार कुरैशी (45 वर्ष ) पुत्र नींबूलाल कुरैशी, निवासी गजनफरनगर कस्बा जंगीपुर को गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि अभियुक्त ने 08 भैंस के पड़वों को निर्दयता पूर्वक बांधकर रखा था और उन्हें काटने की तैयारी में था। पुलिस की तत्परता से 7 पड़वों की जान बच गई, जबकि एक पड़वा मृत अवस्था में मिला।

बरामदगी के दौरान पुलिस ने एक अवैध चाकू भी कब्जे में लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जंगीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button